चिन्मय गीता चैंटिंग प्रतियोगिता
हमारे विद्यालय सेक्टर-14 डीएवी, फरीदाबाद के आठ विद्यार्थियों ने चिन्मय गीता चैंटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम के सेक्टर-45 में आयोजित की गई थी।
सभी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और श्रद्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे आठ प्रतिभागियों में से चार विद्यार्थियों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ है।
अब ये चयनित विद्यार्थी दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), दिल्ली में आयोजित होने वाले अगले राउंड में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हम सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। हमें विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।