PANCHTATVA- A COSMIC SYMPHONY
Event Start Date : 23/05/2026 Event End Date 23/05/2026
शनिवार,दिनांक 23 मई, 2026 को डी.ए.वी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 के प्रांगण में कक्षा 5 के सभी छात्रों ने पंच तत्वों पर आधारित एक विशाल प्रस्तुति का उम्दा प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा अतुलनीय अभिनय के माध्यम से पंच भूतों पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि आदि का संतुलन बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय गौड़ जी, हमारे विद्यालय की शोभा हमारे पूर्व छात्र मिस्टर प्रवीण कुमार कोहली और मिस रुचि हरूरे आमंत्रित किए गए थे। इस कार्यक्रम के अवसर पर हमारे विद्यालय का ताज श्रीमती अनीता गौतम और उस ताज में लगने वाले अनमोल रत्न हमारी अध्यापिकाएँ भी उपस्थित थीं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमारे जीवन के स्तंभ हमारे पंचभूत ही हैं, इनका संयोजन और संरक्षण करना अनिवार्य है नहीं तो हमारे पूरे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो जाएगा, जो विनाश का कारण बनेगा। आज के इस सफल कार्यक्रम के पीछे प्राइमरी विभाग की हैड मिस्ट्रेस श्रीमती रजनी रलहन जी का एक-एक निर्देश, एक-एक सुझाव छुपा है। कोऑर्डिनेटर श्रीमती आरती शर्मा, रिप्रेजेंटेटिव श्रीमती विमल चौधरी एवं कर्मठ शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों के फलस्वरुप यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।