INDEPENDENCE DAY
Event Start Date : 13/08/2026 Event End Date 13/08/2026
स्वतंत्रता दिवस विशेष प्रार्थना सभा
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य स्वतंत्रता दिवस विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या डॉ. अनीता गौतम के नेतृत्व में हुआ तथा पर्यवेक्षिका सुश्री रजनी रल्हन और समन्वयकों का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, श्री गोपाल शर्मा जी, राज्य महासचिव, एवं श्री राज श्योराण, पूर्व एन.एस.जी. कमांडर, के हार्दिक स्वागत से हुआ। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, अतिथियों के अभिनंदन तथा प्रधानाचार्या एवं मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा सुंदर रूप से फिल्माए एवं निर्मित किए गए नए विद्यालय वीडियो का विमोचन रहा।
इसके पश्चात कार्यक्रम को सामाजिक विज्ञान विभाग के निर्देशन में कक्षा III, IV एवं V के विद्यार्थियों ने आगे बढ़ाया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र के वीरों को समर्पित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति एवं ‘वीर गाथा’ प्रस्तुत की। इसके साथ ही मधुर समूहगान एवं जोशीली देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन एक शानदार नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने एकता और स्वतंत्रता की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए राज श्योराण ने उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और फिल्मों तथा वास्तविक जीवन के अंतर को समझाया।उन्होंने बताया कि वास्तविक जीवन में हर निर्णय महत्वपूर्ण होता है और जीवन हमें केवल एक अवसर देता है।
उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास, धैर्य और दृढ़ संकल्प को आवश्यक बताया।मजबूत सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कठिन परिस्थितियों में टीम के प्रति जिम्मेदारी को सर्वोपरि बताया।अपनी उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने अपनी टीम को देते हुए नेतृत्व, साहस और जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में ग्रैंडपेरेंट्स एवं आर्मी बैकग्राउंड से जुड़े अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय द्वारा विभिन्न राज्यों की पारंपरिक एवं प्रसिद्ध व्यंजनों की थीम पर मास्टर शेफ हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं प्रस्तुति की भरपूर सराहना की